78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों का   दैनिक चुनावी व्यय का लेखा निरीक्षण

दरभंगा । जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा निर्वाची पदाधिकारी, 78-कुशेश्वरस्थान(अ0जा0) को निर्देशित करते हुए कहा है की बिहार विधान सभा उप निर्वाचन (78-कुशेश्वरस्थान {अ.जा}), निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों का चुनावी प्रचार-प्रसार पर किए जाने वाले दैनिक व्यय के लेखा का संधारण किया जाना आवश्यक है। अभ्यर्थियों द्वारा संधारित किए जाने वाले दैनिक लेखा का निरीक्षण क्रमश: दिनांक 20, 24 एवं 28 अक्टूबर 2021 को व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में की जाएगी।
लेखा निरीक्षण का कार्य व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति एवं पर्यवेक्षण में  राज्य-कर संयुक्त आयुक्त, दरभंगा अंचल, दरभंगा के कार्यालय में संचालित निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग में 20, 24 एवं 28 अक्टूबर 2021 के पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक किया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, दरभंगा द्वारा निर्वाची पदाधिकारी, 78-कुशेश्वरस्थान को निर्देशित किया गया है कि लेखा निरीक्षण हेतु 78-कुशेश्वरस्थान (अ जा0) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थी को कार्यालय अवधि पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक उपस्थित होने हेतु अधिसूचित करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *