दरभंगा। जिले के महाराजगंज मुहल्ला निवासी डॉ मुफ्ती मोहम्मद शरफे आलम जो दरभंगा मेडिकल कॉलेज के पूर्व हेड लाइब्रेरियन मोहम्मद मसूद आलम के बड़े पुत्र हैं। इन्हें सर्वपल्ली राधाकृष्णन बेस्ट फैकेल्टी अवॉर्ड – 2021 से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड इंटरनेशनल मल्टीडिसीप्लिनरी रिसर्च फाउंडेशन के प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ रत्नाकर डी वाला के द्वारा इन्हें प्रदान की गई। इन्हें यह अवार्ड इनके प्रोफाइल, बेहतरीन शिक्षण कार्य, शोध कार्य तथा समाजिक कार्यों के आधार पर प्रदान की गई। उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से किया तथा यह यूनिवर्सिटी टॉपर रहे। इन्होंने पीएचडी भी जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से किया। इन्होंने यूजीसी नेट की परीक्षा दी और प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल किया। डॉ आलम ने अभी तक 6 पुस्तके लिखा है तथा इनकी 2 पुस्तके वर्तमान में प्रेस में है जो बहुत जल्द प्रकाशित होने वाली है। वर्तमान में डॉ आलम यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ अरबिक, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद में सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इनके पर्यवेक्षण में अभी तक 6 शोधार्थी को पीएचडी तथा एमफिल की उपाधि प्राप्त हुई है और वर्तमान में 3 शोधार्थी इनके पर्यवेक्षण में शोध कार्य कर रहे है।