सद्भावना यात्रा समिति के 20 यात्रियों का दल दक्षिण भारत की यात्रा पर रवाना

दरभंगा । सद्भावना यात्रा समिति के 20 सदस्यीय यात्रियों का दल रविवार को दक्षिण भारत की यात्रा पर रवाना हुआ। दरभंगा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना होने से पहले दरभंगा की महापौर वैजयंती देवी खेड़िया, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डाॅ बैद्यनाथ चौधरी बैजू, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु कुमार झा सहित दरभंगा पर्यटन संस्थान के सदस्यों ने गुलाब का फूल भेंट कर, माला पहनाकर यात्रियों को बिदा किया।
सद्भावना यात्रा समिति के संयोजक मणिकांत झा ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में हमलोग हवाई जहाज से सीधे उत्तर से दक्षिण की यात्रा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों ने आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष पर दरभंगा से दिल्ली तक तथा गणतंत्र के पचास वर्ष पूरे होने पर दरभंगा से इम्फाल तक की साईकिल यात्रा की थी।
सांस्कृतिक तथा धार्मिक यात्रा पर जा रहे इस दल के सदस्य तमिलनाडु के रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मदुरै, कांचीपुरम तथा आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी, मल्लिकार्जुन तथा तेलंगाना के अनेक तीर्थ स्थलों पर जाकर कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करेंगे। इस यात्रा दल मे अशोक कुमार चौधरी, विजय चंद्र झा, देवकुमार चौधरी, रघुवीर मिश्र, अनिल अग्रवाल, दिलीप कुमार चौधरी, नीशीत कुमार, आशा देवी, नीलम झा, मीना देवी, भरोसा देवी, इंदू देवी, शैला देवी, सुधा देवी, सरोज मिश्र, वसुंधरा देवी, नीलम देवी तथा अंजू देवी शामिल हैं।
मणिकांत झा ने बताया है कि समिति के सदस्य इससे पूर्व उत्तराखंड के चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के यात्रा पर भी गये थे। उत्तर से दक्षिण को जोड़ने के लिए अपने यहाँ गंगोत्री के जल को रामेश्वरम में चढ़ाने की भी परंपरा रही है। विदित हो कि इस दल मे कई ऐसे लोग हैं जी पहली बार हवाई जहाज से यात्रा कर रहे हैं। इस मौके पर दरभंगा पर्यटन संस्थान के अब्दुल हमीद, मुकेश राय, रोशन कुमार, सचिन राम, पप्पू प्रधान, अरुण महतो के अलावा संतोष कुमार झा, दीपक कुमार झा, गंधर्व कुमार झा, नीतीश सौरभ आदि थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *