डस्टबिन खरीदने के नाम पर मोतीपुर पंचायत के मुखिया ने उठाया 6 लाख रुपए

दरभंगा।यह हम नहीं कह रहे बल्कि मुखिया की कारगुज़ारियों से तंग आकर ग्रामीणों ने बीडीओ को दिए उसके खिलाफ शिकायती आवेदन से प्रकाश में आया है।

दिनांक 27 अगस्त को बीडीओ को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मुखिया और लेखापाल की मिलीभगत से सरकारी नियमों के विपरित डस्टबिन खरीदने के नाम पर 6 लाख रुपए की निकासी करवाई गई है।

यह निकासी मोतीपुर ग्रामपंचायत के लिए 15 वें वित्त आयोग की अनुदान राशि में से किया गया है। पूर्व में राज्य पंचम आयोग की राशि से हरिजन दरवाजा अंदौली में मरम्मत कार्य के नाम पर राशि का उठाव कर बंदरबांट कर लिया।

आरोप में कहा गया है कि हरिजन गेट में ग्रिल तक नहीं लगाया। गेट में खाली पोचारा कर दिया। पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाने में भी अनियमितता की गई है।

बीडीओ अलीनगर से अनुरोध किया है कि मामले कि जांच करा कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की जाए।शिकायत करने वाले लोगों में बैजू झा,धर्मेंद्र पासवान मनोज कुमार यादव,राम लखन यादव,विकास झा शामिल हैं।

मुखिया के हरकत से ग्रामवासी और प्रशासनिक हलका पहले भी परिचित हुआ है।

इससे पहले मोतीपुर ग्राम पंचायत के लिए 14 वें वित्त आयोग का रुपया बिना काम कराए निकासी कर लेने का आरोप सिद्ध हो चुका है। प्रथम अपीलीय प्राधिकारी ने सूद समेत राशि वापस करने का आदेश दिया। ऐसा नहीं करने पर राशि के गबन और अन्य आरोपों में मुखिया और पंचायत सचिव के विरूद्ध नीलाम पत्र दायर करने एवं दोषी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश पारित हुआ। प्रथम अपीलीय प्राधिकारी आयुक्त होते हैं। यह मामला पंचायत के योजना संख्या 02/17-18 से संबंधित था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *