बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प लगा कर मुफ्त इलाज कर रहें है डॉ सूरज

दरभंगा ।चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के संस्थापक समाज सेवी डॉक्टर सूरज कैम्प लगा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों को मुफ्त में इलाज मुहैया करा रहे हैं ।डॉ सूरज खुद तो बच्चों का इलाज करते है लेकिन अन्य बीमारी के इलाज हेतु निजी खर्चो से डॉक्टर रख इलाज करवा रहें है वो उस वक्त जब जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीएचसी पानी लगा है हुआ है और डॉ सूरज इन परिस्थितियों में मानव सेवा को अपना कर्म समझ कर मुफ्त में इलाज करवा व कर रहें है।डॉ सूरज ने कहा कि कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के हरिनगर पंचायत में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत से बने कार्ड को गोल्डन कार्ड लगभग 400 लोगों को बनाने का काम शुरू कर दिया है ।इस कार्य में डॉक्टर सूरज ने दो कंप्यूटर ऑपरेटर देव पासवान, सोनू कुमार को अपने निजी खर्चे से नियुक्त किया है । साथ ही लगातार करीव एक महीना से मेडिकल कैम्प लगा कर बाढ़ से पीड़ित विस्थापित परिवार को मेडिकल जांच कर दवा वितरण करते आ रहें है ।विस्थापित परिवार के बीच राहत सामग्री भी बितरण करते रहें है ।इन बिषम परिस्थितियों में इस मानव सेवा जैसे कार्य में नंदन कुमार, बीरेंद्र कुमार, वकील शास्त्री, रविन्द्र यादव भीम आर्मी जिला अध्यक्ष भोला पासवान, संजीव कुमार एवं बहुत से अन्य लोगो ने सहयोग किया ।साथ ही यहाँ के लोगो ने समाज सेवी डॉक्टर सूरज को इस कार्य हेतु सराहना भी किये। इसके साथ साथ प्रत्येक गांव एवं पंचयात में ग्रामीणों का सहयोग एवं आशिर्वाद भी प्राप्त हो रहा है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *