वाणेश्वरी भगवती स्थान की जमीन का भौतिक सत्यापन कर नापी हेतु सीओ को मिला निर्देश

दरभंगा।बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद पटना के अधीक्षक ने मनीगाछी के अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर श्री श्री 108 वाणेश्वरी भगवती स्थान को माया ओझाईन द्वारा दिए गए समर्पण नामा में जिस संपत्ति का उल्लेख है उस संपत्ति का वर्तमान स्थिति क्या है तथा इसकी नापी कराकर प्रतिवेदन पार्षद को दिनांक 28 /10/2021 के पूर्व समर्पित करने हेतु कहा गया है इसमें खाता खेसरा भी दर्शाया गया है तथा माया ओझाईन द्वारा दिए गए समर्पण नामा भी संलग्न किया गया है ज्ञातव्य हो कि माया ओझान द्वारा समर्पण नामा श्री श्री 108 वाणेश्वरी भगवती के नाम से निबंधित किया गया था जिसका देखरेख स्वर्गीय सुरेश झा द्वारा 1947 से किया जा रहा था उनके मृत्यु के उपरांत उनके पुत्र श्याम नारायण झा द्वारा किया जा रहा है जिसका कोई हिसाब किताब नहीं है 3/4 /2021 को पत्रांक 03/21 द्वारा वाणेश्वरी न्यास समिति के तत्कालीन अध्यक्ष राघवेंद्र झा द्वारा जमीन न्यास समिति को समर्पित करने हेतु पत्र दिया गया था लेकिन श्याम नारायण झा द्वारा समर्पित नहीं किया गया इसके बाद बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद पटना को इस प्रकरण की जानकारी दी गई इस आलोक में पत्रांक 2667 दिनांक 17/08/ 2021 को अंचलाधिकारी मनीगाछी को इस प्रकरण पर प्रतिवेदन देने हेतु कहा गया है समिति के वर्तमान अध्यक्ष डॉ राम मोहन झा ने धार्मिक न्यास पर्षद के इस पत्र का स्वागत करते हुए कहा कि धार्मिक न्यास पर्षद तथा बिहार सरकार द्वारा मंदिर के अतिक्रमण भूमि को अतिक्रमण मुक्त किए जाने के पहल का वाणेश्वरी भगवती न्यास समिति के सभी सदस्य स्वागत करती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *