5 जिला परिषद सदस्य निर्वाचन के सभी शेड्यूल जारी

दरभंगा।बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत 5 जिला परिषद सदस्य निर्वाचन के सभी शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं । जिला परिषद चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के बेनीपुर प्रखण्ड के तीन एवं अलीनगर प्रखंड के दो जिला परिषद सदस्यों की चुनाव के लिए प्रपत्र पांच में आगामी 6 सितंबर को सूचना प्रकाशित कर दी जाएगी । जिसके अनुसार नामनिर्देशन की तिथि 7 सितंबर से 13 सितंबर तक निर्धारित की गई है । नामांकन पत्रों की संवीक्षा के लिए 16 सितंबर का तिथि निर्धारित है । जबकि नाम वापसी के पश्चात चुनाव चिन्ह का आवंटन भी 18 सितंबर को कर दी जाएगी । साथ ही 29 सितंबर को चुनाव का तिथि निर्धारित है एवं 1एवं 2 अक्टूबर को चुनाव परिणाम गिनती के पश्चात घोषित किए जाएंगे । जिसके लिए 1 सितंबर को अनुमंडल स्तर पर सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई है एवं 2 सितंबर से अनुमंडल स्तर पर हेल्पडेस्क चालू कर दिया जाएगा । जिसके प्रभारी के रूप में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा हेल्प डेस्क पर मौजूद रहेंगे जो सभी मतदाता एवं इच्छुक उम्मीदवारों के समुचित जानकारी उपलब्ध कराएंगे । ज्ञात हो कि वर्तमान चुनाव के लिए बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखंड के 5 जिला परिषद सदस्य का नाम निर्देशन बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय में किया जाएगा । जिसके लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में भूमि सुधार उप समाहर्ता चंदन कुमार प्रतिनियुक्त किए गए हैं ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *