पोखर में नहाने के दौरान डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत

दरभंगा। जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरुआ गांव के राम जानकी मंदिर के पास वाली पोखर में नहाने के दौरान एक 9 वर्षीय लड़की की डूबने से मौत हो गई ।बताया जाता है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरुआ गांव निवासी रमन कुमार झा की 9 वर्षीय पुत्री रविवार की सुबह गांव के राम जानकी मंदिर के समीप पोखर में अपने बहनों के साथ नहाने गई थी ।नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चली गई।जब तक लोग समझ पाते तब तक लड़की की मौत हो गई ।परिजन ने बताया कि तीन बहन में बड़ी बहन नेहा थी।आज रक्षा बंधन को लेकर काफी उत्साहित थी अपने एकलौते भाई को राखी बांधने को लेकर जल्दी जल्दी तैयार होना चाह रही थी ।घर में किसी को बिना बताये ही पोखर में नहाने चली गई।नहाने के क्रम में अपने दोनों छोटी बहन को नहा कर ऊपर कर दी जब वह खुद नहाने पोखर में उतरी तो गहरे पानी मे चली गई ।नेहा की छोटी बहन अपने बड़ी बहन को डूबते देख दौर कर अपने घर जा कर अपने परिजन को बताई, जब परिजन पोखर पर पहुँचे तो नेहा नही दिखी ।ग्रामीणों के मदद से नेहा की शव को पोखर से निकाला।ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीओ बहेड़ी, थाना बहेड़ी को सूचना दिया ।घटना स्थल पर पहुँच बहेड़ी थाना शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेजा।पोस्टमार्टम करा कर परिजन शाम 6 बजे शव को लेकर गांव पहुँचे एवं दाह संस्कार की तैयारी में परिजन जुट गए।मौके पर विधायक रामचंद्र प्रसाद ने ग्रामीणों से अपील किया कि अब वो समय नही है जो बच्चे पोखर में नहाने जाय।अब तो लोग अपने घर में चापाकल पर नहाते है।बच्चे को पोखर में नहाने न दें।अगर कोई बच्चा पोखर में नहाते दिखे तो उनके परिजन को तत्काल सूचना दें ताकि कोई अनहोनी न हो सके।मौके पर मुखिया महेश लालदेव दो हजार रुपए पीड़ित परिवार को दिया।मौके पर विधायक रामचन्द्र प्रसाद,जिला परिषद सदस्य गीता देवी,मुखिया महेश लालदेव,पंचायत समिति सदस्य शुभंकर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे ।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *