पारस में महिलाओं को मिली मुफ्त मेडिकल सलाह, कोरोना टीका भी लगा

दरभंगा।पारस ग्लोबल अस्पताल समाज के विभिन्न तबकों के लिए लगातार कुछ न कुछ एक्टिविटी करता रहता है। इसी कड़ी में 21 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर अस्पताल में महिलाओं को मुफ्त में मेडिकल परामर्श देने की व्यवस्था की गई थी। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की और जरूरत के हिसाब से सलाह दिया। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं अस्पताल आईं थी। सभी की अलग अलग स्वास्थ्य समस्याएं थी, जिसे अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने देखा। मुफ्त मेडिकल परामर्श सुबह नौ बजे से दो बजे तक चला। अस्पताल की ओर से परामर्श के लिए आनेवाली महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो।
दूसरी ओर, रक्षाबंधन के अवसर पर ही मुफ्त कोरोना टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई थी। यह भी सिर्फ महिलाओं के लिए ही था। कोई महिला अस्पताल में कोरोना का मुफ्त में टीका लगवा सकती थी। इसके लिए भी अलग व्यवस्था की गई थी। लोगों की परेशानियों का खास ख़्याल रखा गया था। इस अवसर का भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया और खुद का टीकाकरण कराया।
गौरतलब है कि पारस अस्पताल लगातार इस तरह का जनकल्याणकारी कार्य करता रहता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी अस्पताल में मुफ्त टीकाकरण का प्रबंध किया गया था। 200 लोग इससे लाभान्वित हुए थे। अस्पताल के यूनिट हेड प्रणताप दास गुप्ता के मुताबिक हम आगे भी ऐसे कार्य जारी रखेंगे ताकि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आए। लोग शुरुआत में ही मर्ज का इलाज कराएं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी कैम्प
दूसरी ओर अस्पताल परिसर के बाहर वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी स्वास्थ्य जांच कैम्प लगाया गया। सीनियर सिटीजन दिवस के अवसर पर लहेरियासराय पंजाब नैशनल बैंक में लगाए गए इस कैम्प में वरिष्ठ नागरिकों की मुफ्त स्वास्थ्य की जांच की गई। यहां भी बड़ी संख्या में लोग जुटे और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। कैम्प का उद्घाटन पंजाब नैशनल बैंक के एजीएम मनीष कुमार चौधरी ने किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *