दरभंगा, सदस्यों के साथ की बैठक, कहा- किसका टिकट होगा कन्फर्म, अगले 40 दिन में होगा तय:- प्रशांत कुमार

दरभंगा, सदस्यों के साथ की बैठक, कहा- किसका टिकट होगा कन्फर्म, अगले 40 दिन में होगा तय:- प्रशांत कुमार

दरभंगा, सदस्यों के साथ की बैठक, कहा- किसका टिकट होगा कन्फर्म, अगले 40 दिन में होगा तय:- किशोर कुमार

दरभंगा। जन सुराज पार्टी के चुनाव समिति की आज एक अहम बैठक जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के प्रदेश चुनाव समिति अध्यक्ष किशोर कुमार शामिल हुए। यह बैठक प्रमंडलीय चुनाव समिति संयोजक बिल्टू सहनी की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मिथिला प्रमंडल के सभी चुनाव समिति संयोजक, सह संयोजक समेत सभी सदस्य शामिल हुए। जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई और विभिन्न क्रियाकलापों के लिए दिशा-निर्देश दिया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पहुंचे प्रदेश चुनाव समिति अध्यक्ष किशोर कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की बैठक में मिथिला प्रमंडल के सभी चुनाव समिति सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य तौर पर इस बात पर चर्चा हुई कि जन सुराज से टिकट की दावेदारी मजबूत करने के लिए संभावित प्रत्याशियों को उनके संबंधित क्षेत्र में क्या-क्या क्रियाकलाप सौंपा जाए। इसके अलावा सभी चुनाव समिति सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी की महत्व को बताया गया। पार्टी के द्वारा दिये गए मापदंड पर आगमी 40 दिनों में तय होगा कि किस प्रत्याशी का टिकट कन्फर्म होगा।

चुनाव समिति संयोजक बिल्टू सहनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मिथिला प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक जन सुराज की बात कैसे पहुंचाएं और संबंधित क्षेत्र को कैसे मजबूत करें, इस पर मंथन किया गया। इतना ही नहीं, संभावित प्रत्याशियों के लिए पार्टी की ओर से जारी किए गए सभी मापदंडों पर विशेष चर्चा की गई।

चुनाव समिति के सह संयोजक अनिल मिश्रा ने बताया कि इस बैठक में हमलोगों ने मंथन किया कि सही प्रत्याशी के चयन के लिए आगामी 40 दिनों में क्या-क्या करना है, जिस आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी मजबूत हो सकेगी।

इस बैठक में चुनाव समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार, संयोजक बिल्टू सहनी, सह संयोजक अनिल मिश्रा, सदस्य सुशील मिश्रा, शोएब खान, प्रत्यूष पूर्वे, डॉ इफ्तिखार आलम, महानंद देव प्रो सुरेंद्र प्रसाद दास, सविता चौधरी, रत्नेश्वर ठाकुर, डॉ. सुरेन्द्र कुमार दास, सागर सिंह, गुणानंद यादव, रंजीत कुमार ठाकुर, डॉ. सरफराज आलम, नीलम पासवान समेत विभिन्न विधानसभा के संभावित प्रत्याशी शामिल हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *