प्रथम प्रयास में नीट के परीक्षा कुशेश्वरस्थान के नवनीत कुमार 720 में 529 अंक लाकर सफलता हासिल किया।
दरभंगा ।कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के सिमराहा गांव टोला आकोनमा निवासी नवनीत कुमार ने नीट परीक्षा 2025 में प्रथम प्रयास में ही 720 में 529 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे कुशेश्वरस्थान विधानसभा में खुशी का माहौल है।
इस सफलता की जानकारी मिलते ही एन एस यू आई दरभंगा जिला अध्यक्ष दिलखुश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नवनीत को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे क्षेत्र के छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि नवनीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन कुमार के अपने भतीजे हैं और इस सफलता ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है।
समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने कहा, “मुझे गर्व है कि मेरे भतीजे ने मेरे आदर्शों को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हुए शिक्षा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। मैं हमेशा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं से अपील करता हूँ कि वे शिक्षा को अपना हथियार बनाएं।”
नवनीत के पिता निरंजन कुमार, माता रंजू देवी और दादा समाजसेवी विष्णुदेव यादव ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त की और नवनीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी ने नवनीत को कार्यालय बुलाकर मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “जब हमारे क्षेत्र के छात्र आगे बढ़ते हैं और बड़ी परीक्षाएं पास करते हैं तो पूरे समाज को गर्व होता है।”
खुशी व्यक्त करने वाले पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार सुमन, पूर्व मुखिया शिवबालाक यादव, विधायक प्रतिनिधि शिवनारायण यादव, स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी, शशि भूषण राय,पूर्व मंत्री डॉ मदन मोहन झा भीआईपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, माधव कुमार ,प्रदेश प्रतिनिधि शंकर झा ,आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद कुमार, समाजसेवी सुशील कुमार ,मधुकांत मिंटू झा, प्रमुख हीरा सिंह, उप प्रमुख संतोष यादव, मुखिया मुजीब राज, किशोर अविनाश आजाद, पप्पू माझी, वीरेंद्र चौपाल, अल्लाउद्दीन, रणवीर यादव, रणधीर यादव, प्रमोद यादव, सुरेश यादव, शंकर यादव, अरविंद कुमार, शिक्षकगण सूर्यबली यादव, मुकेश शर्मा,अनिल कुमार, घनश्याम शर्मा, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. गौरी शंकर झा, डॉ. संजय कुमार, पूर्व सरपंच घनश्याम यादव, शशि भूषण शास्त्री, अशोक यादव, बैजनाथ यादव, बच्चा बाबू यादव, दहेज मुक्त मिथिला के जिला संयोजक मनोज शर्मा, रामकुमार नायक सहित क्षेत्रवासियों ने नवनीत को बधाई दिया।
