सवर्णों के हित में हाजीपुर, सासाराम, जमुई जैसी लोकसभा सीटों को अनारक्षित करो :- सवर्ण मोर्चा

सवर्णों के हित में हाजीपुर, सासाराम, जमुई जैसी लोकसभा सीटों को अनारक्षित करो :- सवर्ण मोर्चा

सवर्णों के हित में हाजीपुर, सासाराम, जमुई जैसी लोकसभा सीटों को अनारक्षित करो :- सवर्ण मोर्चा

पटना । अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने आज कहा की बिहार में हाजीपुर जमुई सासाराम गया आदि लोकसभा सीटों को अनारक्षित करने की अब सख्त जरूरत है। इसके जगह झंझारपुर अररिया किशनगंज पुर्णिया सुपौल मधेपुरा आदि लोकसभा सीटों में से अब अनुसूचित जाति लोकसभा सीट का निर्धारण किया जाना चाहिए। सवर्ण मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा की रामविलास लोजपा पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान बिहार फर्स्ट – बिहारी फर्स्ट एजेंडे के तहत बिहार के लाखों गरीब फटेहाल बेरोजगार कर्जदार बदहाल सरकार की नीतियों से उपेक्षित सवर्णों के विकास हेतू कौन सी रणनीति पर काम करेंगे। इसको स्पष्ट और सार्वजनिक किए जाने की सख्त जरूरत है। दरअसल सवर्ण समाज राष्ट्रवाद – सनातन – विकास और खास तौर पर समानतावाद के नीतियों के तहत बहुत ज्यादा भावुक होकर नीतीश कुमार के जदयू, मोदी शाह के भाजपा, चिराग के लोजपा, मांझी के हम, राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल सहित और तथाकथित नेता उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी को भी दिल खोल कर वोट दिया करती है। लगातार चुनाव में इन्हीं दलों की जीत भी हो रही है। परंतु देश और बिहार के सवर्णों को बराबरी का हक़ अधिकार कानून और योजनाओं में नहीं मिलता। निश्चित रूप से इन दलों द्वारा अनदेखी की जा रही है। आज बिहार का चुनाव नजदीक है तो बिहार भर के करोड़ों सवर्णों को चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की सवर्ण समाज के समाजिक विकास हेतू रणनीति एजेंडा क्या है ? इस विषय का खुलासा बहुत जरूरी है। जहां तक चिराग पासवान अनारक्षित सीट से विधायक का चुनाव लड़ने की अगर सोच रहे हैं तो उनका अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा स्वागत करता है। चुनाव आयोग भी हाजीपुर जमुई सासाराम गया आदि लोकसभा सीटों को अनारक्षित घोषित करें। इसके जगह कोशी सीमांचल के दलित बहुजन संख्या को देखते हुए उस क्षेत्र से दलितों को लोकसभा सीटों पर आरक्षण दिया जाना चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *