पर्चाधारियों पर पतोर थाना के जरिये हमला के खिलाफ माले ने किया नीतीश सरकार का पुतला दहन

दरभंगा। बहादुरपुर प्रखण्ड के श्रीरामपिपरा में पर्चाधारियों की ज़मीन अधिकार पर हुए हमला और उसके बाद देर रात में पतोर ओपी थानाध्यक्ष ने श्रीरामपिपरा में दलित गरीबों पर लाठी भांजने के खिलाफ भाकपा(माले) रामभद्रपुर पंचायत कमिटी के बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान, पूर्व मुखिया दामोदर पासवान, शिबू पासवान, शिवबालक पासवान, उत्तम देवी, श्रवण पासवान, छितन पासवान आदि ने किया। प्रतिवाद मार्च श्रीराम पिपरा से उसमामथ चौक तक निकाला गया और उसमामथ चौक पर पर्चाधारियों की सुरक्षा में विफल नीतीश सरकार की पुतला दहन किया गया। इस मौके पर नंदू राम की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि भूमिहीनों की सुरक्षा देने के बदले नीतीश सरकार व उसके मंत्री गरीबों पर पुलिस से लाठी भंजवाते हैं। आज श्रीरामपिपरा में पर्चाधारियों की ज़मीन की सुरक्षा दिलाने के बदले नीतीश सरकार के मंत्री व स्थानीय विधायक सामंती शक्तियों के कहने पर दलितों पर पुलिस के जरिए हमलकरवाते हैं। गरीबों ने अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करते हुए पुलिस को अपनी ताक़त दिखा दिया। पुलिस अगर गलती करेंगी तो गरीब उसको बर्दाश्त नहीं करेंगी। माले नेता हरि पासवान ने कहा कि गरीबों के पक्ष में हम जान दे सकते हैं लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। प्रशासन न्यायसंगत कार्रवाई करें और पर्चाधारियों की सुरक्षा की गारंटी करना होगा। सभा को नंदू राम, दामोदर पासवान, शिवबालक पासवान, उत्तम देवी, बैद्यनाथ पासवान आदि ने सम्बोधित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *