राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार  विनोद कुमार तिवारी ने अधिकारियों के साथ किया बैठक।

दरभंगा । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार  विनोद कुमार तिवारी ने आगामी 08 मार्च को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अपने अपने विभागों में लंबित मुकदमापूर्व मामले एवं जिले के विभिन्न न्यायालयों में आपके विभाग से संबंधित चल रहे सुलहयोग्य वादों को चिन्हित करें। मुकदमापूर्व मामलों के पक्षकारों के नाम नोटिस तैयार कर विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जमा करें वहीं न्यायालयों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को उपलब्ध करायें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने अपने कार्यालयों एवं शाखाओं में लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए नोटिस, बैनर आदि लगायें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव  रंजन देव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कराने के लिए हर संभव कदम उठाए। बैठक में श्रम अधीक्षक, जिला खनन अधिकारी एवं माप,कार्यपालक अभियंता विद्युत शहरी एवं ग्रामीण, दूरसंचार विभाग आदि अधिकारी मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *