सड़क दुर्घटना से पीड़ित परिवारों के आश्रित को दी गई एक करोड़ 21 लाख से अधिक की मुआवजा राशि

सड़क दुर्घटना से पीड़ित परिवारों के आश्रित को दी गई एक करोड़ 21 लाख से अधिक की मुआवजा राशि

सड़क दुर्घटना से पीड़ित परिवारों के आश्रित को दी गई एक करोड़ 21 लाख से अधिक की मुआवजा राशि

दावा निस्तारण में दरभंगा कमिश्नरी प्रदेश में पहले स्थान पर

संजय मिश्र
दरभंगा

बुधवार 29 जनवरी, 2025 को बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने दरभंगा प्रमंडल के सड़क दुर्घटना (नन हिट ऐंड रन) से पीड़ित 14 परिवारों के आश्रित को मुआवजा राशि का वितरण चेक के माध्यम से किया। दावा निस्तारण कार्यवाही न्यायाधिकरण के दरभंगा प्रमंडल इंचार्ज राजकुमार प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। आश्रित परिवारों को कुल 01 करोड़ 21 लाख 20 हजार 340 रूपये राशि का चेक प्रदान किया गया।

दरभंगा जिला के रीता अमरकांत चौधरी को 35 लाख रूपये, ममता देवी को 14 लाख रूपये, श्याम कामती को 08 लाख रूपये, अनीता देवी को 05 लाख रूपये, राम काशी देवी को 05 लाख रूपये, फूलो देवी को 06 लाख रूपये का, विरेंद्र मंडल को 2 लाख 50 हजार रुपए एवं अफसर जहां को 5 लाख 20 हजार 340 रूपये का चेक प्रदान किया गया। मधुबनी जिला के हरे राम मांझी को 05 लाख रूपये, प्रकाश वीर भारती को 05 लाख रूपये, दयावती देवी को 05 लाख रूपये एवं गजल देवी को 09 लाख 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। साथ ही समस्तीपुर जिला के सीता देवी को 05 लाख रूपये का चेक सौंपा गया।

इस अवसर पर आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार, संयुक्त सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राजेश कुमार, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा प्रमंडल के उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, निशा राज सचिव, अवधेश कुमार डीएसपी यातायात के हाथों भी आश्रित परिवारों को चेक दिए गए।

उपनिदेशक जनसंपर्क, सत्येंद्र प्रसाद की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि तीनों जिला से संबंधित नन हिट एंड रन श्रेणी की सड़क दुर्घटना के मामलों की सुनवाई प्रमंडल स्तर पर बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण दरभंगा मंडल दरभंगा में किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण दरभंगा मंडल, दरभंगा मामलों के निष्पादन में राज्य में प्रथम स्थान पर है। साथ ही 127 मामलों के भुगतान करने हेतु आदेश पारित किया गया है। कहा गया कि शेष मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *