दरभंगा में मनरेगा योजनाओं में भारी अनियमितता, केंद्रीय टीम करेगी जांच – गोपालजी ठाकुर

दरभंगा में मनरेगा योजनाओं में भारी अनियमितता, केंद्रीय टीम करेगी जांच – गोपालजी ठाकुर

दरभंगा में मनरेगा योजनाओं में भारी अनियमितता, केंद्रीय टीम करेगी जांच – गोपालजी ठाकुर

संजय मिश्र
दरभंगा

दरभंगा जिले में मनरेगा से बने अमृत सरोवर सहित तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी घपला किया गया है। लोकसभा में मंगलवार को दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने यह आरोप लगाया। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई और केंद्र सरकार की राशि का बंदरबांट कर लिया गया। इन अनियमितताओं की केन्द्रीय टीम से जांच की उन्होंने मांग की।

प्रश्नकाल में पूछे गए इन प्रश्नों का जबाव देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री ने सांसद को भरोसा दिया कि जल्द ही केंद्रीय दल जिले में जाकर सघन जांच करेगा। दरभंगा के सांसद और लोकसभा में भाजपा के सचेतक गोपालजी ठाकुर ने प्रेस रिलीज जारी कर उपरोक्त जानकारी दी है।

सांसद ने इसमें बताया है कि उनके द्वारा तारांकित प्रश्न संख्या 203 के माध्यम से लोकसभा में इस संबंध में मंत्री से सवाल पूछे थे। सवाल के दौरान उन्होंने कहा था कि दरभंगा संसदीय क्षेत्र में मनरेगा से क्रियान्वित अमृत सरोवर सहित अन्य सभी योजनाओं को पारदर्शिता की अनदेखी कर बंदरबाट कर लिया गया तथा फर्जी ढंग से खानापूरी की गई। विभागीय मंत्री के द्वारा उन्हें लिखित जानकारी दी गई है कि दरभंगा संसदीय क्षेत्र के हर प्रखंड में मनरेगा की सभी योजनाओं की केन्द्रीय जांच टीम शीघ्र ही जांच शुरू करेगी तथा जिला से प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक इसमें संलिप्त संबंधित अधिकारी, अभियंता एवं कर्मी को चिन्हित कर उनके ऊपर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सांसद ने दरभंगा संसदीय क्षेत्र में चल रहे योजनाओं में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं में भ्रष्टचार करने वाले लोगों का जेल जाना तय है तथा पारदर्शिता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने याद दिलाया है कि भू जल संरक्षण के उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के प्रत्येक जिला में मिशन अमृत सरोवर नाम से एक नई पहल 24 अप्रैल 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरु की थी। इसके तहत देश के प्रत्येक जिला में 75 जल निकायों अर्थात् तालाबों का विकास एवं पुनरुद्धार किया जाना था। लेकिन दरभंगा संसदीय क्षेत्र में जितनी भी योजनाएं की गई उसमें अनियमितता की शिकायत है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *