सामाजिक न्याय के साथ विकास मॉडल के मसीहा हैं नीतीश – भूमि पाल राय
संजय मिश्र
दरभंगा
मंगलवार दिनांक 22.10 .2024 को लहेरियासराय परिसदन में जदयू के जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल की अध्यक्षता में संगठन की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। दरभंगा प्रमंडलीय संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य भूमि पाल राय ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि 2025 में फिर से नीतीश के संकल्प के साथ चुनाव में जाना है।
उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो की तैयारी करनी है। नीतीश बिहार के विकास पुरुष हैं साथ ही न्याय के साथ विकास पर जोर दे रहे हैं। सामाजिक सदभाव पर पैनी नजर बनी हुई है। बिहार देश का पहला राज्य है जहां जातीय जनगणना हुई है। नीतीश सामाजिक न्याय के मसीहा बन चुके हैं।
बैठक को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगो में कुशेश्वरस्थान के विधायक अमन भूषण हजारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील भारती, अंजीत चौधरी, दीदार हुसैन चांद, अशोक सिंह, कमलेश मंडल, रवींद्र यादव, सुभाष चौपाल, ईश्वर मंडल, गंगा सिंह, इस्मत जहां, अबू सहमा, भोला नाथ महतो, श्याम सुंदर सदा, राम शंकर सिंह, अमन राय, प्रदीप कुमार महतो, सुभाष चौपाल, राज कुमार दास, पप्पू महासेठ, सच्चिदानंद झा, अशोक झा, कामरान खान, हीरा सिंह के साथ ही सभी विधान सभा प्रभारी एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हैं।