विकट स्थिति में दृढ़ हो काम करते पुलिस बल, मनोबल ऊंचा रखना जरूरी – एसएसपी

प्रशस्ति पत्र पाने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मियों के खिल उठे चेहरे

संजय मिश्र
दरभंगा

सोमवार 14.10.2024 का दिन दरभंगा पुलिस के लिए खास रहा। दरभंगा के एसएसपी यानि वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई मासिक अपराध गोष्ठी/पुलिस सभा के आयोजन के दौरान फिजा बदली बदली सी दिखी। अन्य समय वाली न डांट .. न फटकार। उल्टे नेतृत्वकर्ता की पुचकार से वातावरण में उल्लास छाया रहा। बैठक में शामिल अधिकारी और कर्मी सुख की अनुभूति में चले गए। मासूम सी संतुष्टि चेहरों पर झलकती रही।

आपको अधिक न घुमाएं .. सीधे बता दें कि मासिक अपराध गोष्ठी की शुरुआत में अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मान पाने वालों में अवधेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक यातायात, दरभंगा शामिल हैं। जिला के विभिन्न स्थानों में सड़क दुर्घटना शीर्ष के अंतर्गत माह सितंबर 2024 तक प्रतिवेदित कांडो की विवरणी को ससमय iRAD एवं eDAR ऐप पर अपलोड करने हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया।

दिनांक-15 .07.24 को घनश्यामपुर थाना अंतर्गत ग्राम जिरात में जीतन सहनी की हत्या की सूचना प्राप्ति के पश्चात घटनास्थल पर कैंप कर वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्यो को संकलन किया गया हत्या जैसे महत्वपूर्ण घटना के त्वरित उद्वेदन में अपने कर्तव्य एवं भूमिका को महत्वपूर्ण ढंग से निभाई गई जो काफी सराहनीय रहा उनके मनोबल को बढ़ाने हेतु FSL टीम में अच्छे कार्य करने वाले वरीय वैज्ञानिक सहायक कुंवर श्रीवास्तव, पु०नि० विजय यादव, पु०अ०नि० गुड्डू कुमार, पु०अ०नि० तृषा सैनी सम्मान के पात्र बने।

सितंबर माह – 2024 में लंबित विशेष/अवशेष कांडों के बेहतर निष्पादन जिसमे 01. स०अ०नि० उपेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, 02. पु०अ०नि० दिव्या कुमारी, 03. पी०टी०सी०-सुशील कुमार सभी बहेड़ा थान, 04. पु०अ०नि० रोशन कुमार, बहेड़ी थाना, 05.पु०अ०नि० सुनिल कुमार, बहेड़ी थाना, 06. पु०अ०नि०शशिभूषण रजक, बाजितपुर थाना, 07. पु०अ०नि० चार्ली कुमारी, सकतपुर थाना, 08. पु०अ०नि० निलेश कुमार, नेहरा थाना, 09.पु०अ०नि० आरती कुमारी, बिरौल थाना, 10. पु०अ०नि० केशरीनंदन कु०स्थान थाना, 11. स०अ०नि० अभय कुमार सिह कु०स्थान थाना, 12. पु०अ०नि० गोपाल कुमार गुप्ता, घनश्यामपुर थाना, 13. पु०अ०नि० संजीत कुमार, घनश्यामपुर थाना, 14. पु०अ०नि जयप्रकाश सिंह, ए०पी०एम० थाना, 15. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, मोरो थाना, 16. पु०अ०नि० मनोज कुमार, पतौर थाना, 17. पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी, सोनकी थाना, 18. पु०अ०नि० मोति कुमार, फेकला थाना ,19. पु०अ०नि० नितु कुमारी, बहादुरपुर थाना, 20. पु०अ०नि० गौतम कुमार बहादूरपुर थाना, 21. पु०अ०नि० अनुराधा कुमारी, बहादुरपुर थाना का मनोबल को बढ़ाने हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

लहेरियासराय थाने की सब इंस्पेक्टर अर्चना सिंह को प्रशस्तिपत्र मिला है। सितंबर महीने में सबसे अधिक केस के निष्पादन के कारण उन्हें ये सम्मान मिला है। उन्होंने सितंबर में पूरे जिले में सबसे अधिक 9 मामलों का निष्पादन किया।
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि विकट स्थिति और कभी कभी विकराल स्थिति में हम सबको काम करना पड़ता है।हमारे फोर्स उन परिस्थितियों में दृढ़ हो काम करते हैं। पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रखना बेहद जरूरी होता है। उनमें जिम्मेदारी का संचार होता है और ये अहसास होता है कि उनके प्रयास का सुफल और यश है।

पुलिस सभा के दौरान ही पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनके निराकरण को संबंधित शाखा को आदेशित किया गया।

पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में हुए बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा/सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ पु0 उपाधीक्षक-रक्षित/ पु0 उपाधीक्षक-यातायात/पु0 उपाधीक्षक-मुख्यालय/सभी अंचल पुलिस निरीक्षक/सभी थानाध्यक्ष /एवं सभी शाखा के प्रभारी शामिल हुए।