ले कर रहेंगे हक, पान .. स्वासी .. तांती .. ततवा समाज ने लिया संकल्प

ले कर रहेंगे हक, पान .. स्वासी .. तांती .. ततवा समाज ने लिया संकल्प

पोलो ग्राउंड के विशाल सभा में पान महादलित कोआर्डिनेशन कमेटी का उद्घोष

संजय मिश्र
दरभंगा

मंगलवार 01 अक्टूबर 2024 को पोलो ग्राउंड में खासी गहमागहमी रही। बड़ी भीड़ लेकिन एकाग्रचित। मिले हक को पाने की उत्कंठा। आक्रोश लेकिन कोई आक्रामकता नहीं। जी हां! बात हो रही है पान महादलित कोआर्डिनेशन कमेटी के सभा की। नजर .. अर्जुन की तरह .. बस एक लक्ष्य पर टिकी।

महज एक सूत्री मांग। कमिटी के जिला अध्यक्ष बनारसी दास के नेतृत्व में हुए आयोजन में संग साथ जिप सदस्य सुजाता देवी, भुवनेश्वर लाल दास, रंजीत प्रसाद दास और राजा कुमार दास ने पूरे तन्मयता से दिया।

सबने कहा .. बार बार कहा .. कि
बिहार राज्य में अधिसूचित अनुसूचित जाति पान का पर्यायवाची उपाधि नाम तांती तत्वा को एमेई बिल -119 (बी) 1967 के समरूप क्रमांक (20) पान, स्वासी के साथ तांती तत्वा को एक साथ जोड़ने खातिर 22 सितम्बर 1969 को अडॉप्टेड बिल को पास कराया जाए।

अपनी भींगी संवेदना को प्रकट करने वाले स्मार पत्र को दरभंगा डीएम को सौंप उनके जरिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, गृह राज्य मंत्री, अधिकारिता मंत्रालय, बिहार के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

इस कार्यक्रम में मुखिया राज कुमार दास, मुखिया नागेश्वर दास, महेश्वर दास, राजा राम दास, लक्ष्मी दास सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *