दोनार रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण के बाद शहर को जाम से मिलेगी स्थाई मुक्ति :- डा गोपाल जी ठाकुर

दोनार रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण के बाद शहर को जाम से मिलेगी स्थाई मुक्ति :- डा गोपाल जी ठाकुर

सांसद की पहल से दोनार आरओबी निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त

दरभंगा।दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के दरभंगा शहर सहित सभी छोटे बड़े शहरों को जाम की समस्या से निजात मिलेगा। लहेरियासराय चट्टी, दिल्ली मोड, कंगवा गुमती, लहेरियासराय बहेरी रोड की गुमती का निर्माण कार्य प्रगति पर है और अब दोनार आरओबी गुमती की प्रशासनिक स्वीकृति मिल जानें के बाद जिला के साथ कमिश्नरी मुख्यालय दरभंगा शहर को जाम से स्थाई रूप से मुक्ति मिल जाएगी। केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार में मिथिला के केंद्र बिंदु दरभंगा शहर का विकास आनेवाले समय में एक उदहारण बनेगा।
दरभंगा के भाजपा सांसद तथा लोकसभा में पार्टी के सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने दोनार गुमती निर्माण के राज्य सरकार द्धारा प्रशासनिक स्वीकृति दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में उपरोक्त बातों की जानकारी दी है।
सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा शहर में बन रहे सभी रेलवे आरोबी के लिए देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार की भूमिका और योगदानों की जमकर सराहना करते हुए कहा की दरभंगा बिहार का पहला शहर है जहां पथ परिवहन विभाग ने अपने फंड से इन सभी आरओबी निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दी तथा राज्य सरकार ने इनकी प्रशासनिक स्वीकृति देकर विकास का मार्ग प्रशस्त किया लेकिन दोनार आरओबी निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति को एक भू माफिया के जमीन को बचाने के लिए राज्य सरकार को गुमराह किया जा रहा था और उन्होंने एक सप्ताह पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार  से एक अणे मार्ग स्थित उनके आवास पर भेंट कर इसकी प्रशासनिक स्वीकृति के लिए विशेष तौर पर आग्रह किया था जिसका परिणाम आज सबके सामने है। हाजीपुर के नव नियुक्त महाप्रबंधक छत्रशाल सिंह से कल मंगलवार को हुई भेंट में उनको भी इन सभी आरओबी निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। 134 करोड़ से बनने वाली इस आरओबी निर्माण की सभी बाधाए दूर हो गई है तथा अब निर्माण कंपनी बिहार स्टेट रोड डोवलपमेंट कॉरपोरेशन इसका शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करेगी।डा ठाकुर ने इन सभी आरओबी निर्माण कार्य को शीघ्र ही पूरा कर लेने भरोसा जताते हुए कहा की लोकसभा के इस सत्र में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के साथ रेलवे के केंद्रीय स्तर के शीर्ष पदाधिकार्यो के द्वारा उन्हें आरओबी निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया है और रेल मंत्रालय इसके लिए गम्भीर है।
सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा संसदीय क्षेत्र के साथ साथ 8 करोड़ मिथिलावासियों के समग्र विकास के लिए देश के पीएम  नरेन्द्र मोदी एवं बिहार के सीएम  नीतीश कुमार जी की सोच की जमकर सराहना करते हुए कहा की आज मिथिला के विकास को देश के मानचित्र पर स्थापित किया जा रहा है जिसके लिए सम्पूर्ण मिथिलावासी एनडीए सरकार के प्रति आभारी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *