जिला प्रशासन द्वारा जल्द कारवाई नही किया गया तो होगा उग्र आंदोलन
दरभंगा। मंगलवार को 83,दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र के दरभंगा टावर (बड़ा बाजार) स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चौक का नगर विधायक ऐछिक कोष एवं जिला प्रशासन की स्वीकृति से सौंदर्यकरण का कार्य किया गया।
जिसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मार्बल स्ट्रक्चर के ऊपर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह स्थापित कर दिया गया है।
जो प्रशासन की दृष्टि कोण से बहुत बड़ी चूक है जिसको लेकर दिनांक 12/8/2024 एवं 17/8/2024 को महानगर राजद दरभंगा की ओर से जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था।
जिसके पश्चात जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाई नहीं होने पर उक्त स्थान पर सचिन राम प्रधान महासचिव महानगर राजद की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की गई कि इस पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस धरना कार्यक्रम में पूर्व महापौर दरभंगा नगर निगम सह राजद पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश खेड़िया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का इस देश के आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी किसी दल या व्यक्ति के नहीं बल्कि समूचे देश के प्रणेता रहे हैं।
इसलिए उन्हें बापू की उपाधि मिली वर्तमान में जिस तरह से उनका अपमान किया जा रहा है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि अभिलंब इस प्रतीक चिन्ह को हटाया जाय अन्यथा राष्ट्रीय जनता दल सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन करेगी जिसकी सारी जवाब देही जिला प्रशासन की होगी।
धरना में शामिल शत्रुधन प्रसाद यादव नारद पार्षद वार्ड नंबर 6 दरभंगा नगर निगम, गंगा मंडल अध्यक्ष महानगर राजद दरभंगा,राकेश नायक अध्यक्ष महानगर युवा राजद दरभंगा, रवि राम जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ राजद,राजा अंसारी नगर अध्यक्ष कांग्रेस दरभंगा, रंजीत यादव,विजय यादव,संजय बाड़ी,विश्वजीत कुमार,मृत्युंजय झा,टिंकू बाड़ी,नागेश ठाकुर, सीता देवी,सानिया खातून बबीता देवी,लक्ष्मी देवी,संजीव ठाकुर,राम आशीष यादव, रामचंद्र महतो,सहित राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

