कॉउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापन तक सरकार दे बेरोजगारी भत्ता:- धनन्जय झा

दरभंगा. छठे चरण के बिहार प्रारम्भिक शिक्षक नियोजन में चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट ने बिहार सरकार से मांग किया है कि जिन शिक्षक अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है उनके प्रमाण पत्रों की जल्द से जल्द जांच कर उनका पदस्थापन करवाया जाए साथ ही चूंकि वे शिक्षक के लिए चयनित हो गए है एवं उनका परिवार अब इसी सेवा पर आधारित है उन्हें जीवन यापन के लिए बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। संघ के जिला प्रवक्ता धनन्जय झा ने बताया कि दरभंगा जिला में चार हजार से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों का कॉउंसलिंग विभिन्न विषयों में हुआ है एवं विद्यालय में शिक्षण कार्य आरंभ होने के उपरांत इनकी सेवा की आवश्यकता है तो सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द प्रमाण पत्रों की जांच करवा कर इनका पदस्थापन करे। वही जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनू मिश्रा ने मांग किया है कि एक निश्चित तिथि तय हो कि उस तिथि तक प्रमाण पत्रों की जांच पूरी हो जाएगी या फिर उस तिथि को इन्हें नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। ये अभ्यर्थियों पिछले लंबे समय से नियोजन का इंतजार कर रहे थे काफी लंबे संघर्ष के बाद इनका कॉउंसलिंग किया गया है इसलिए सरकार इनकी भावनाओ का ध्यान रखे और पूरे सम्मान के साथ इन्हें इनका अधिकार दे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *