78 वें स्वतंत्रता दिवस पर आंगन बाड़ी केंद्र पर सेविका ऋतु भारती ने फहराया तिरंगा
दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के बलिगांव पंचायत के आंगन बाड़ी केंद्र संख्या 249 पात्र टोल सिरूआ में बच्चों के साथ केंद्र के सेविका ऋतु भारती ने तिरंगा फहराया ।मौके पर उन्होंने कहा सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देती हूं और आजादी के इस महान पर्व को हम एकजुट होकर मनाएं एवं स्वर्णिम साल में विकसित भारत के संकल्प को और भी सशक्त एवं समृध्द बनाएं।
हम सभी बिहारवासी आगे बढ़-चढ़ कर एक-दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर हम इस राज्य को प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएं।
मां भारती की रक्षा एवं देश की आजादी में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि प्रणाम।मौके पर केंद्र के सहायिका आशा देवी के साथ कुणाल ठाकुर, श्रेया कुमारी,रौनक रौशन, मीनाक्षी कुमारी सहित दर्जनों बच्चें मौजूद थे।

