अगर छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो जोरदार तरीके से होगा आंदोलन :- कृष्ण कुमार यादव 

अगर छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो जोरदार तरीके से होगा आंदोलन :- कृष्ण कुमार यादव 

अगर छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो जोरदार तरीके से होगा आंदोलन :- कृष्ण कुमार यादव

 

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र राजद इकाई की बैठक  पूर्व विधायक भोला यादव  के आवास  में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पीयूष अधिकारी ने की, जबकि मंच संचालन दानिश खान ने किया। जहां दर्जनों छात्रों ने भाग लिया ।

बैठक के दौरान कृष्ण कुमार यादव ने विश्वविद्यालय के कुलपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कार्यप्रणाली निरंकुश हो गई है और वे मनमाने तरीके से विश्वविद्यालय का प्रशासन चला रहे हैं। इस निरंकुशता के चलते छात्रों के हितों को गंभीर नुकसान हो रहा है। उन्होंने छात्रों के मुद्दों को नजरअंदाज करने के लिए प्रशासन की आलोचना की और कहा कि अगर छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे।

बैठक को मजबूत करने पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक राम संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की और कुछ महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियाँ की गईं। उपाध्यक्ष पद पर दानिश खान और मोहित श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया, जबकि महासचिव के रूप में सचिन, निखत प्रवीण और मनोज राम को जिम्मेदारी सौंपी गई। अजमास अली, सचिन, शिवकुमार और गुलाम अली को भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ दी गईं।

बैठक के अंत में पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ संतोष गोस्वामी ने बैठक के निष्कर्षों और निर्णयों को विस्तार से बताया । यह निर्णय लिया गया कि संगठन आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सशक्त अभियान चलाएगा।
बैठक में उपस्थित मोहम्मद सोहेल, राहुल यादव, मनोज राम, बृजेश कुमार, महबूब, माधव यादव, बिरजू पासवान, चंदन राम आदि विभिन्न जिलों से छात्र उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *