जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की हुई घोषणा, जिला अध्यक्ष बने बिल्टू सहनी और सुशील मिश्रा बने संगठन महासचिव

जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की हुई घोषणा, जिला अध्यक्ष बने बिल्टू सहनी और सुशील मिश्रा बने संगठन महासचिव

दरभंगा।जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर करीब 2 साल से बिहार के विभिन्न जिलों में पदयात्रा कर रहें है। पश्चिम चंपारण से शुरू होकर करीब 2 साल बाद यह पदयात्रा सुपौल पहुंचने वाली है। अबतक जिन ज़िलों में पदयात्रा हो चुकी है उन जिलों में संगठन विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उसी क्रम में रविवार को दरभंगा के जी एम रोड स्थित सितायन होटल में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जहां बिल्टू सहनी को जिला अध्यक्ष, सुशील मिश्रा को संगठन महासचिव और आरती देवी को महिला अध्यक्ष बनाया गया है।

इस दौरान रामबालक पासवान, ओम प्रकाश यादव, संजय गौतम, डॉ अवधेश कुमार यादव और आर. के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की।

सभी वर्गों की सामान भागीदारी से सबसे मजबूत दल बनेगा जन सुराज:- आर. के. मिश्रा

इस दौरान घोषणा समिति के अध्यक्ष आर. के. मिश्रा ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी की परिकल्पना है कि बिहार के सभी वर्ग के लोगों को उनकी संख्या बल के आधार पर सामान भागीदारी मिले। हमलोग उनकी इस परिकल्पना को लेकर प्रतिबद्ध है। उनकी इस परिकल्पना को अब जमीन पर उतारा जा रहा है। इसी साल 02 अक्टूबर 2024 को एक करोड़ संस्थापक सदस्यों के साथ जन सुराज सबसे मजबूत राजनीतिक दल बनेगा।

सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर समुचित विकास करना हमारा लक्ष्य:- बिल्टू सहनी

जिला अध्यक्ष बिल्टू सहनी ने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी मजबूती से निर्वहन करने का प्रयत्न करूंगा। हमारी कोशिश है कि सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर समुचित विकास की राह पर चला जाए। जिससे जिला समेत राज्य के विकास में हमारी भागीदारी बेहतर हो।

जन सुराज के विभिन्न पदों पर निम्नलिखित सदस्यों की नियुक्ति की गई:

 

घोषणा समिति के सदस्य रामबालक पासवान, ओम प्रकाश यादव, संजय गौतम, डॉ अवधेश कुमार यादव और आर. के. मिश्रा ने उक्त नामों को मंच से सार्वजनिक किया।

चुने गए पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष: बिल्टू सहनी, जिला महासचिव: सुशील मिश्रा, अभियान संयोजक: धर्मेंद्र कुमार झा, महिला अध्यक्ष: आरती देवी, युवा अध्यक्ष: मुमताज अंसारी ‘चांद बाबू’, किसान अध्यक्ष: दिनेश भगत चुने गए।

इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *