बेनीपुर बिधान सभा क्षेत्र में भाजपा कार्यलय का सांसद ने फीता काटकर किया उद्दघाटन

दरभंगा ।दरभंगा संसदीय क्षेत्र के बेनीपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन सांसद गोपाल जी ठाकुर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि बेनीपुर में पार्टी का कार्यालय खुलने से क्षेत्र में संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सूबे में हरेक स्तर पर कार्यालय को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठित होने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा और आने वाले समय में बेहतर रणनीति तैयार करने में यह मददगार साबित होगा। सांसद श्री ठाकुर ने कहा की पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी स्तरों पर हमारा भव्य कार्यालय होना चाहिए और कार्यकर्ता को काम करने की व्यवस्था होनी चाहिए।

सांसद ने कहा कि हमारी पार्टी की शुरुआत दो कमरों से हुई थी और आज पार्टी का विस्तार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना काल से ही एक लोकत्रांतिक पार्टी रही है, जो हमेशा देश हित और राष्ट्र निर्माण की बात करती है। उन्होंने ने कहा की भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करती है और हमेशा राष्ट्रीय विचारधारा की बात करती है, इसी का फल है कि आज यह पार्टी 2 सांसद से 303 सांसद तक सफर तय किया है । आज जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का समुचित विकास हो रहा है वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में संगठन को काफी मजबूती मिल रही है और इन्ही दोनो माननीय के नेतृत्व में पार्टी नित नए आयाम को हासिल करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के सपनो को साकार कर रही है। उन्होंने कहा की ये भाजपा के लोकत्रांतिक संस्कार का ही नतीजा है कि एक चाय बेचने वाला आदमी भी आज देश का प्रधानमंत्री बनकर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा रहा है। सांसद ने कहा की मेरे जैसा एक सामान्य कार्यकर्ता जो पंचायत अध्यक्ष से सांसद तक का सफर तय कर आज लोकसभा में मोदी का हाथ को मजबूती प्रदान कर रहा है, यह भी सिर्फ भाजपा में ही संभव है।

सांसद ने कहा कि यह कार्यालय आम लोगो के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगा, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग अपनी जन समस्या से संबंधित विषय भी यहां आकर रख सकते है, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उन्हे हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। सांसद ने कहा कि इस तरह के कार्यालय खुल जाने से आम लोगो से संवाद करने में आसानी होगी, जिससे क्षेत्र के विकास को एक नई गति प्रदान होगी।

मौके पर पार्टी के रामसागर ठाकुर ,पिंटू झा, प्रेम कुमार मिश्रा, राहुल कर्ण, ललित झा,शंकर भगवान पूर्वे, केशव झा,लालकान्त झा,शंकर सिंह, रमन जी पासवान,अवधेश झा,पप्पू झा, सुबोध कामत, रविकांत पासवान,आलोक महतो,कृष्ण प्रसाद ,अवधेश राय,कैलाश झा,राजीव झा ,महादेब पाल, संतोष पासवान, त्रिवेणी महतो, लालकान्त मुखिया, रजनीश सुंदरम, मणिकांत मिश्र, माधव चौधरी, पवन झा, शिवकुमार यादव, मायानंद झा, महेश झा, रामबिलाश ठाकुर, सुरेश कमती, झमेली राम, डब्लू पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *