कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद का बयान राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए घोर कलंक :सांसद डा गोपाल जी ठाकुर

कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद का बयान राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए घोर कलंक :सांसद डा गोपाल जी ठाकुर

बांग्लादेश में हुए तख्तापलट और उस संदर्भ में कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद के द्वारा दिया गया बयान भारतीय संप्रभुता के ऊपर एक कठोर हमला है। अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता के नाम एक जिम्मेदार व्यक्ति के द्वारा इस तरह का बयान कहीं से भी उचित नहीं है जिसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है।
दरभंगा के भाजपा सांसद तथा लोकसभा में पार्टी के सचेतक एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सलमान खुर्शीद के बयानों की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा वोट की तुष्टिकरण तथा मीडिया में सस्ती लोकप्रियता के लिए बयान देने से पहले कांग्रेस सांसद यह भूल गए की देश में संविधान से ऊपर कोई नहीं है तथा यह देश कानून के हिसाब से ही चलता है।
भाजपा सांसद डा ठाकुर ने कांग्रेस सांसद के बयानों पर घोर आपत्ति जताते हुए कहा कि बांग्लादेश की घटना के बहाने भारत में किसी तरह की घटना की संभावनाओ की भविष्यवाणी करना देश द्रोह का मामला बनता है जिसके लिए कांग्रेस सांसद के ऊपर कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए ।
सांसद डा ठाकुर ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री  अमित शाह  के नेतृत्व देश की शासन व्यवस्था में भारत को पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए कहा की कांग्रेस सांसद बयान देने से पहले यह भूल गए की इसी तरह की हरकत से पाकिस्तान का विभाजन हुआ था और भारत अपनी संप्रभूता की रक्षा के लिए हर तरह से सक्षम है।
सांसद डा ठाकुर ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को। दुखद बताते हुए कहा की भारत सरकार इन घटनाओं पर रोक के लिए उच्चस्तरीय स्तर पर वार्ता कर रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *