लूट की घटना का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने थपथपाई अपनी पीठ
संजय मिश्र
दरभंगा
रविवार दिनांक- 04.08.2024 को दरभंगा पुलिस ने लूट की घटना के उद्भेदन का दावा किया। सिटी एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला अन्तर्गत बहादुरपुर / पतौर थाना क्षेत्र में हुए लूट की घटना में संलिप्त एक अपराधकर्मी की गिरफ्तारी की गई है।
दरभंगा जिला अन्तर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली पिपरौली रोड पर दिनांक- 03.08.24 को अमरजीत कुमार पिता स्व० जगन साह सा० मकदूमपुर कोदरिया थाना करजा जिला मुजफ्फरपुर, से ए०पी०एम० थाना अन्तर्गत ग्राम रतनपुरा से ग्रुप लोन का कलेक्शन करके लौटने के क्रम में लूट हुई। इस संबंध में वादी अमरजीत कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर चार अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया है।
अग्रतर अनुसंधान, तकनीकी अनुसंधान एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीoसी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन किया गया। वादी के द्वारा जिस रास्ते से अपराधकर्मियों के भागने की बात कही गई उस रास्ते में भी लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन किया गया है तो उस रास्ते से अपराधकर्मियों के भागने का कोई साक्ष्य नही मिला।
तब वादी अमरजीत कुमार से कड़ाई से पूछ ताछ किया गया तो घटना में उसने अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए बताया कि लूटी गयी रकम को देकुली चौक पर स्थित साईबर से अपने सास के खाता में ट्रासफर कर दिया गया है तथा इनके पास जो बैग था उसे बरामद किया गया। तत्पश्चात् अमरजीत कुमार पिता स्व० जगन साह सा० मकदूमपुर कोदरिया थाना करजा जिला मुजफ्फरपुर को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई की जा रही हैं।
उक्त अभियुक्त के द्वारा यह भी स्वीकार किया गया है कि दिनांक- 02.07. 24 को पतोर थाना क्षेत्र के उघरा जाने वाली ग्रामीण सड़क पर कब्रगाह के पास जो लूट की घटना घटित हुई थी, जो उसके द्वारा ही इसी प्रकार से किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
गिरफ्तारीः–
* 01.अमरजीत कुमार पिता स्व० जगन साह सा० मकदूमपुर कोदरिया थाना करजा जिला मुजफ्फरपुर
बरामदगीः-
* मोबाईल सीम सहित – 01
* बैग-01
* लूटी गयी रूपया को भेजे गये खाता का विवरणी प्राप्त किया गया है।
छापामारी टीमः-
* थाना के पुलिस पदा० / कर्मी
* DIU टीम दरभंगा ।

