दरभंगा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन एवं सांसद सह प्रत्यासी गोपाल जी ठाकुर का संयुक्त प्रेस वार्ता जिला प्रधान चुनाव कार्यालय में आयोजित किया गया।
मीडिया संबोधित करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि देश में लोकसभा का चुनाव प्रगति पर है। ऐसे में मीडिया का दायित्व काफी बढ़ गया है। चूंकि मीडिया को भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और देश के विकास में आप लोगों का अहम रोल होता है। यह आप सभी दायित्व है कि देश में पुनः एक बार विकासवाद और ईमानदार सोच वाली सरकार बने। ताकि देश के विकास के साथ साथ गरीब, युवा, महिला, किसान, शोषित, वंचित के उत्थान की यह प्रयास जारी रहे।
बंधुओं, नव भारत के विश्वकर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बीते दस वर्ष में आर्थिक, धार्मिक, सामाजिक, बुनियादी एवं सामरिक सहित अन्य सभी क्षेत्र में काफी मजबूत हुआ है। वैश्विक स्तर पर एक महाशक्ति के रूप में उभरा है। आज पीएम मोदी विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता बन चुके है, यह हम सभी भारतवासी के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में देश विकास की अमृत काल के दौर से गुजर रहा है। जहां पृथ्वी से अंतरिक्ष तक में भारत का झंडा बुलंद हो रहा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी प्रकार का बुनियादी विकास तेज गति हो रहा है। मोदी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंच रहा है।
कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में जहां विश्व के बड़े बड़े महाशक्ति घुटना टेक दिए, वहीं भारत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उस महामारी का डट कर सामना किया। वहीं पीएम की मजबूत इच्छा शक्ति के बदौलत देश के 140 करोड़ लोगों को मुफ्त में वैक्सीन भी दिया गया।
कोरोना काल से देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है और यह अनवरत आगे भी जारी रहेगा।
बंधुओं, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के साथ साथ दरभंगा का भी अभूतपूर्व विकास हो रहा है। हजारों करोड़ की लागत वाले दर्जनों परियोजना को मंजूरी दी गई है।
दरभंगा एयरपोर्ट 150 करोड़ खर्च, 916 करोड़ की लागत 78 एकड़ भूमि पर नए टर्मिनल बिल्डिंग निर्माण को स्वीकृति मिला
एम्स दरभंगा – 1264 करोड़ की लागत से निर्माण होगा।
बिहार का दूसरा आईटी पार्क 10 करोड़ की लागत बनाया गया।
सीएनजी और घरेलू गैस पाइप लाइन कार्य दो सीएनजी पंप प्रारंभ हो चुका है। इसमें 3600 करोड़ लगना है।
दरभंगा आकाशवाणी में एफएम ट्रांसमीटर की स्थापना 16 करोड़ से जबकि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण 150 करोड़ से कराया गया है।
बिहार का दुसरा तारामंडल दरभंगा को मिला।
आमस दरभंगा बिहार का प्रथम एक्सप्रेस वे सड़क 12400 करोड़
और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराया जा रहा है।
दरभंगा स्टेशन का विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप मे पुनर्विकास 340 करोड़ की लागत और लहेरियासराय स्टेशन का पुनर्विकास में 16 करोड़ की लागत से कराया जा है।
सकरी स्टेशन का पुनर्विकास 20 करोड़ से कराया जा रहा है।
दरभंगा समस्तीपुर रेल लाइन दोहरीकरण 519 करोड़ से और
काकरघाटी शीशो नई बायपास रेललाइन का निर्माण – 253 करोड़
से जबकि हायाघाट- दरभंगा- सकरी- मनीगाछी रेल खंड का विद्युतीकरण – 110 करोड़ से लिया जा रहा है।
दरभंगा में बहुप्रतीक्षित विभिन्न रेलवे गुमती पर आरओबी का निर्माण
• पंडासराय गुमती पर आरओबी – 67 करोड़
• चट्टी गुमती पर आरओबी – 83 करोड़
• दिल्ली मोड़ पर आरओबी 61 करोड़
• बेला एवं कंगवा गुमती पर आरओबी – 128 करोड़
• म्यूजियम गुमती पर लाइट आरओबी -9 करोड़
• लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर लो कास्ट ओवरब्रिज करोड़ 5.23
दोनार रेलवे गुमती पर आरओबी 135 करोड़ से
कचरा निस्तारण प्लांट- 210 करोड़ से
दरभंगा मुजफ्फरपुर नई रेललाइन 2500 करोड़ से।
लहेरियासराय सहरसा नई रेल लाईन 3000 करोड़ से ।
सकरी मंडन मिश्र हाल्ट अमान परिवर्तन – 100 करोड़ से ।
डीएमसीएच में पावर ग्रिड के सीएसआर फंड से विश्रामालय का निर्माण 16 करोड़ से ।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज तीन के तहत दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 325 करोड़ की लागत से 375 किमी ग्रामीण सड़क का निर्माण।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 500 करोड़ की लागत से 80 उच्चस्तरीय पुल का निर्माण।
दरभंगा रोसड़ा एनएच सड़क – 510 करोड़ से।
दिल्ली मोड़ जयनगर एनएच सड़क 1000 करोड़ से।रा
ष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र को पुनः राष्ट्रीय दर्जा एवं केंद्र के पुनर्विकास हेतु 8 करोड़ की राशि से।
मखाना सहित अन्य माइक्रो फूड के विकास हेतु दस हजार करोड़ से।
1. प्रधानमंत्री आवास योजना का कुल लाभुक 01 लाख 37 हजार 892.
2. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का कुल लाभुक 02 लाख 92 हजार 907
3. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक – 01 लाख 55 हजार 384
4. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कुल कार्डधारी- 24 लाख 54 हजार 500
5. आयुष्मान भारत के कुल लाभुक 10 लाख 25 हजार
6. स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय – 2 लाख 72 हजार 496
प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी,जिला प्रवक्ता अशोक नायक,आई टी सोसल मीडिया प्रभारी राहुल झा थे।