पुआल के ढेर से मिली जली हुई लाश, गांव के ही लापता किशोरी के होने की आशंका।

पुआल के ढेर से मिली जली हुई लाश, गांव के ही लापता किशोरी के होने की आशंका।

दरभंगा: जिले के कमतौल थाने की कोठिया पंचायत के मंगरथू गांव में जले हुए पुआल के ढेर से एक जली हुई लाश मिलने से सनसनी मच गयी। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस के साथ साथ सदर एसडीपीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। लाश इतनी जल चुकी थी कि उसकी पहचान मुश्किल थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ही श्याम दास की 15 साल की नाबालिग बेटी कंचन कुमारी दो दिनों से लापता थी। ग्रामीणों ने जली हुई लाश कंचन के ही होने की आशंका जताई। बताया जाता है कि परिजनों ने उसकी गर्दन में चांदी की चेन से उसकी पहचान की।

वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सदर एसडीपीओ ने बताया कि लाश इस कदर जल चुकी थी कि सिर्फ कमर से गर्दन तक की हड्डी बची हुई थी। फिलहाल लाश पुरूष की है या महिला की, यह भी बताया नहीं जा सकता। लाश का डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है। एफएसल की टीम भी बुलाई गई है। लाश किसकी है और घटना का क्या कारण, फिलहाल इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *