दरभंगा एयरपोर्ट से फिर एक बार रद्द रही विमान।

दरभंगा: मौसम साफ रहने के वाबजूद दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन पूरी तरह सुचारू नही हो सका है। शनिवार को कई दिनों के बाद अधिकतर विमानों का परिचालन हुआ। हालांकि बेंगलुरु की फ्लाइट रद्द रहने से दोनों शहरों के बीच आवागमन करने के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

बेंगलुरु से 12.55 बजे आने वाली एसजी 495 नंबर की फ्लाइट रद्द रही। इस वजह से इस फ्लाइट से न तो बेंगलुरु से यात्री आ सके और न ही यहां से बेंगलुरु जा सके। वहीं, 11.05 बजे दिल्ली से आने वाली एसजी 751 नंबर की फ्लाइट 11.43 बजे और कोलकाता से 12.05 बजे आने वाली 6ई 6152 नंबर की फ्लाइट 01.54 बजे दरभंगा पहुंची।

उधर, हैदराबाद से दो बजे आने वाली 6ई 537 नंबर की फ्लाइट भी 02.54 बजे दरभंगा पहुंची। हालांकि इन विमानों से आने और जाने वाले यात्रियों ने यह सोचकर राहत की सांस ली कि देर ही सही, वे लोग गंतव्य तक पहुंच गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *