दरभंगा। सामाजिक कार्यकर्ता सह राजद के महासचिव प्रकाश कुमार ने सीटी एसपी सुभम आर्य से मिल कर पौधा भेंट किया और नव वर्ष की शुभकामना दिया। वैसे नए पदाधिकारी से मुलाकात के दौरान गुलदस्ता भेंट करते हैं लेकिन वर्ष 2024 में नए सीटी एसपी से मुलाकात के दौरान गुलदस्ता नही बल्कि प्रकाश कुमार पौधा भेंट किया है। श्री कुमार से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण का काफी नुकसान हो रहा है ।लोग पेड़ को बिना सोचे समझे काफी मात्रा में काट रहा हैं जिससे पर्यावरण संरक्षण में काफी बदलाव हो रहा है इसी को देखते हुए मैंने सीटीएसपी दरभंगा को पौधा भेंट कर स्वागत किया है।इसी तरह लोग अगर एक पेड़ लगाएं तो आने वाले समय में पर्यावरण को बचाने में काफी मदद मिलेगी।

Posted inFeatured
