मां पर ही उसके अपने दो माह के बच्चे के हत्या का आरोप।

मां पर ही उसके अपने दो माह के बच्चे के हत्या का आरोप।

दरभंगा: दरभंगा में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। अपने बच्चे केलिए सर्वस्व निछावर कर देने वाली मां पर ही उसके अपने दो माह के बच्चे के हत्या का आरोप सामने आया है। आरोप खुद महिला के सास ससुर ने लगाया है।

मामले के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सिमरी थानाक्षेत्र के शोभन गांव की है। रविवार की देर रात राधेश्याम महतो के करीब दो माह के बेटे की मौत हो गयी। घटना के बाद सिमरी थाना को इसकी सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया।

डीएमसीएच में बच्चे का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक बच्चे के दादा राम भर महतो एवं दादी लालवती देवी ने बताया कि उनकी बहू अन्नू देवी ने ही अपने बच्चे की हत्या कर दी। उनका बेटा राधेश्याम महतो मुम्बई में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे को पटककर या गला दबाकर अन्नू देवी ने हत्या कर दी। बच्चे की अजीब तरह के रोने की आवाज सुनकर जब वे उसके कमरे की तरफ गए तो उनकी बहू पुलिस के डर से दरवाजा नहीं खोल रही थी। बड़ी मुश्किल से दरवाजा खुलवाने पर देखा कि बच्चे के मुंह नाक से खून निकला था और वह मृत हो चुका था। इसके बाद उन्होंने सिमरी थाना को इसकी सूचना दी।

वहीं इस मामले के सम्बंध में पूछने पर सिमरी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजा गया है। फिलहाल कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *