दरभंगा: विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग के नवनियुक्त विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मो नौशाद आलम ने आज कुलपति और कुलसचिव के कार्यालय में उनसे शिष्टाचार मुलाकात किया। प्रोफेसर आलम ने दोनों पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर नववर्ष की शुभकामनाएं दिया। कुलपति महोदय ने नये विभागाध्यक्ष को शैक्षणिक वातावरण कायम रखने हेतु पूरे मनोयोग पूर्वक कार्य करने की सद्भावना दी। कुलसचिव ने विश्वविद्यालय स्तर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मानविकी संकायाध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार बच्चन, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष मैथिली प्रोफेसर दमन कुमार झा, प्रोफेसर विजय कुमार यादव,प्रोफेसर अशोक कुमार मेहता , कर्मी विश्वनाथ ठाकुर तथा मो जमाल अहमद उपस्थित थे।

