ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में दिनांक 12 जनवरी 2024 को विवेकानंद के 161वें जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दिवस के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं यथा निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही इस शुभ दिवस पर राष्ट्रनायक स्वामी विवेकानंद विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा जिसके मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुनील चंद्र मिश्रा होंगे। इस एक दिवसीय सेमिनार के समन्वयक द्वय डॉ राजीव कुमार और डॉ संजीव कुमार साह तथा आयोजन सचिव के रूप में डॉ प्रियंका राय है। निबंध प्रतियोगिता में डॉक्टर आनंद प्रकाश गुप्ता और डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह तथा भाषण प्रतियोगिता में डॉक्टर मुकुल वर्मा और डॉक्टर सुकृति तथा वाद- विवाद प्रतियोगिता में डॉक्टर अनुरंजन और डॉक्टर ममता स्नेही निर्णायक मंडली के रूप में रहेंगे। यह कार्यक्रम स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉक्टर रुद्रकांत अमर की अध्यक्षता में किया जाएगा। राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के समन्वयक द्वय स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा है तथा संयोजक के रूप में मानविकी संकायाध्यक्ष प्रोफेसर एके० बच्चन होंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ रुद्रकांत अमर ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर भाग ले रहे हैं जिससे ज्ञात होता है कि महानायक स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के बीच में एक आदर्श रूप में जीवंत है।

