दरभंगा: सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बयान जारी कर कहा है कि बिहार का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा। कांग्रेस आलाकमान अपने नेताओं को समझाए की बिहार को लेकर ऐसी ओछी बयानबाजी न करे।
श्री ठाकुर ने कहा कि रेवंत रेड्डी ने अपने बिगड़े बोल से बिहार के लोगों को गाली दी है। इसके लिए उन्हें बिहार के लोगों से माफी मांगनी होगी। श्री ठाकुर ने कहा कि रेवंत रेड्डी को बिहार के लोगों के डीएनए के बारे में जानकारी नहीं है। स्वाभिमान और परिश्रम बिहारियों के डीएनए में शामिल हैं। वे अपने पसीने की कमाई खाते हैं, किसी की चापलूसी नही करते।
श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को ‘ महारानी’ और ‘युवराज’ अपने नेता के बिगरैल बोल पर चुप क्यों हैं। इसका मतलब है कि बिहारियों के अपमान से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन, कांग्रेस के लोग कान खोल कर सुन लें, बिहार को भाजपा कभी अपमानित नही होने देगी, ईट से ईट बजा देगी।

