बिहार राज्य डाटा इंट्री, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के आह्वान पर सेवा समायोजन की माँग को लेकर 28 एवं 29 नवम्बर को राज्यव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के आवाहन के पूर्व संध्या पर सोमवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस का प्रदर्शन पोलो फील्ड से आरंभ होकर आयुक्त कार्यालय, आईजी कार्यालय, व्यवहार न्यायालय होते हुए लहेरियासराय टावर पर सभा आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जय प्रकाश मेहता ने किया तथा प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मेहता ने कहा कि हम लोग 20 वर्षों से लगातार सरकार की सेवा संविदा आधार पर कार्य कर रहे हैं। डाटा इंट्री ऑपरेटर प्रखंड कार्यालय से लेकर जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यालय में अपना सेवा दे रहा है। राज्य सरकार द्वारा हमारा सेवा का समायोजन नहीं किया जा रहा है, बाध्य होकर राज्य कमेटी ने राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए यह सांकेतिक हड़ताल है। यदि सरकार हमारी मांगे पर ध्यान नहीं दिया तो, हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

