एनसीपी कार्यालय में घुसकर महिला ने  किया आत्मदाह करने का प्रयास।

एनसीपी कार्यालय में घुसकर महिला ने किया आत्मदाह करने का प्रयास।

आयकर चौराहे के नजदीक वीरचंद पटेल पथ में एनसीपी कार्यालय में घुसकर महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसे मौका रहते ही पुलिस ने बचा लिया। हालांकि, उसे उकसाने के आरोप में कोतवाली थाने की पुलिस ने पति और दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया।

थानेदार संजीत कुमार ने बताया कि अरुण कुमार, अमन राज और अभिषक के विरुद्ध सरकारी कामकाज में बाधा डालने का भी आरोप है। उनपर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं, आत्मदाह का प्रयास करने वाली अंजना कुमारी खतरे से बाहर है।

बताया जाता है कि अरुण और उसका बेटा पार्टी कार्यालय में काम करते हैं। वह पत्नी के साथ गैराज में रहता था। कुछ दिन पहले उन्हें बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने कार्यालय के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *