रुद्र सावित्री दरभंगा माइंड-फेस्ट प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में।

दरभंगा: रुद्र सावित्री माइंड-फेस्ट प्रतियोगिता मुख्यतः स्कूली बच्चों के लिए आयोजित किए जाने वाला रुद्र सावित्री दरभंगा माइंड-फेस्ट के दूसरे संस्करण की तैयारी अंतिम चरण में है। यह कार्यक्रम कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए तीन एवं चार नवंबर को दरभंगा ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

बच्चों की रचनात्मक एवं तार्किक क्षमताओं को विकसित करने के ध्येय से 10 विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र सम्मिलित होंगे।

जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन ने बताया कि 04 नवंबर को इस कार्यक्रम के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा मुख्य अतिथि एवं राज्य विकास आयुक्त डॉ विवेक कुमार सिंह कार्यक्रम के चीफ मेन्टर के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक एवं भारतीय पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी इस कार्यक्रम में मौजूदगी रहेगी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि माइंड-फेस्ट में स्पेलिंग बी, क्रिएटिव राइटिंग, मेंटल एबिलिटी टेस्ट, पेंटिंग, क्विज और क्रॉसवर्ड जैसी प्रतियोगिताओं में सरकारी एवं निजी विद्यालय के छात्रों ने बड़ी संख्या में नामांकन कराया है। अलग-अलग इवेंट के लिए सरकारी एवं निजी विद्यालयों की संयुक्त टीम का गठन किया जा चुका है।

माइंडफेस्ट के आयोजन सचिव विशाल गौरव ने अवगत कराया कि इवेंट टीम में जनरल क्विज के लिए पंकज श्रीवास्तव, इंडिया क्विज के लिए राकेश सिंह, क्रॉसवर्ड के लिए शैलेंद्र झा, पेंटिंग (पेपर) के लिए राघवेंद्र कुमार, पेंटिंग ( क्लॉथ) के लिए सुरभि, अंग्रेजी क्रिएटिव राइटिंग के लिए निखिल गौरव, हिंदी क्रिएटिव राइटिंग के लिए मिनी प्रियदर्शनी, मेंटल एबिलिटी के लिए सुगन्धा चौधरी, अंग्रेजी स्पेलिंग बी के लिए डिक्सन माइकल एवं हिंदी स्पेलिंग बी के लिए नदीम इकबाल को सिविल सोसाइटी की तरफ से इंचार्ज मनोनीत किया गया है। इसके अलावा प्रतिभागियों के निबंधन एवं अनुशासन की जिम्मेदारी अमरनाथ सिंह के पास है। कार्यक्रम की मंच संचालन अन्विता एवं संगीता झा करेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *