डॉ० बनारसी यादव के निधन पर चेथरु महतो जनता महाविद्यालय में शोक सभा हुआ आयोजित।

दरभंगा। सभी शिक्षक एव शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति में चेथरु महतो जनता कॉलेज दोनवारीहाट, खुटौना मधुबनी परिसर में प्रो० बनारसी यादव (पूर्व विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, ल० ना० मि० विश्वविद्यालय दरभंगा) के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए एक शान्ति सभा का आयोजन किया गया है ।
इस शोक सभा मे प्रधानाचार्य डॉ० मो० रहमतुल्ला ने बताया कि डॉ० बनारसी यादव प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे उनकी ज्ञान मात्र विषय क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था बल्कि व्यावहारिक था उनकी पहली नियुक्ति इसी कॉलेज से हुई । उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर विश्वविद्यालय में भी विशिष्ट स्थान रखते थे । वे अवकाश प्राप्त करने के बाद भी विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं को निरंतर अपना मार्ग दर्शन करते रहे साथ ही एक सच्चे समाजसेवी के रूप में समाज को अपना निरन्तर सेवा प्रदान करते रहे ।
इस मौके पर कॉलेज के बर्सर डॉ० शैलेन्द्र मोहन मिश्र, डॉ० संजय कुमार, डॉ० अजित कुमार, डॉ० दीपक कुमार राय, डॉ० धनवीर प्रसाद, विनोद मण्डल, डॉ राजेश, डॉ० भुवनेश्वर कुमार मण्डल, डॉ० अमर कुमार, विकास कुमार, डॉ० अब्दुल मन्नान, डॉ० मीरा कुमारी, डॉ कृष्णदेव कुमार भारती, एवं सभी शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे । अवकाश प्राप्त पुस्तकाध्यक्ष राम परीक्षण सिंह भी उपस्थित रहे ।
महाविद्यालय में उनके योगदान एवं कार्य के लिए उन्हें याद किया गया एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *