एकमी चौक पर स्थापित होगी शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा – गोपाल मंडल

एकमी चौक पर स्थापित होगी शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा – गोपाल मंडल

एकमी चौक पर स्थापित होगी शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा – गोपाल मंडल

संजय मिश्र
दरभंगा

कई दिनों के सियासी कदमताल के बाद सरकार ने तय किया है कि शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा दरभंगा में लगेगी। इसके लिए एकमी चौक को चिन्हित किया गया है। प्रस्तर प्रतिमा स्थापित की जानी है। इस दिशा में प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं। यह जानकारी पूर्व जेडीयू जिलाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष गोपाल मंडल ने जुम्मे के दिन लहेरियासराय में प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

गोपाल मंडल ने बताया कि सीएम नीतीश की पोलो ग्राउंड में हुई रैली में उनके आश्वासन दिए जाने के मद्देनजर इस दिशा में प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सीएम के दौरे के बाद
पूर्व सांसद आनंद मोहन और दरभंगा के डीएम कौशल कुमार ने नगर के विभिन्न चौक चौराहों का निरीक्षण किया। आखिरकार एकमी चौक का चयन किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर सी ओ को शीघ्र अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

गोपाल मंडल ने कहा कि सूरज नारायण सिंह की जन्म जयंती और पुण्यतिथि प्रतिवर्ष सरकारी स्तर पर समारोह के रूप में मनाए जाने के लिए उचित सरकारी प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति सभा के संयोजक सुरेंद्र सिंह, पूर्व निगम पार्षद रीता सिंह, स्मृति सभा के प्रवक्ता श्याम सिंह, डॉक्टर पी. के. सिंह, सबीला खातून आदि ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला 20 सूत्री ऑफिस प्रभारी राज कुमार दास सहित कई जेडीयू कार्यकर्त्ता शरीक रहे। ध्यातव्य है कि आजादी के जंग में सूरज नारायण सिंह गरम गुट के नामी चेहरा थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *